• Sun. May 24th, 2026

मथुरा जनपद में नहीं रुक रहीं पराली जलाने की घटनाएं, लगा शतक

ByVijay Singhal

Nov 3, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पराली प्रबंधन को लेकर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी और प्रधानों को पत्र भेजकर कृषि विभाग ने किसानों को पराली नहीं जलाने के लिए जागरूक करने को कहा है। साथ ही गांव स्तर पर गोष्ठियां आयोजित कराई जा रही हैं लेकिन इसका कोई खास असर नहीं दिखाई दे रहा है।
पराली जलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। अब तो किसान पराली जलाने के बाद तत्काल खेत को जोतकर निशान मिटा रहे हैं। हालांकि खेत जोतने के बाद भी पराली के निशान दिखाई दे रहे हैं। अब तक जिले में 112 पराली जलाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। शनिवार को 8 किसानों ने पराली जलाई। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण की ओर से सैटेलाइट से लगातार पराली जलाने पर नजर रखी जा रही है। अब तक जिला प्रशासन को 112 पराली जलाने की फोटो मिली हैं। साथ ही शनिवार को 8 किसानों ने खेतों में पराली जलाई। इन किसानों को कृषि अधिकारी ने खेत में जाकर पकड़ा। किसान पराली जलाना बंद नहीं कर रहे हैं। बीते साल 2023 में पराली की 95 घटनाएं सामने आई थीं लेकिन इन साल पिछले साल को पीछे छोड़कर लगातार घटना बढ़ती जा रही है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जो किसान रात को पराली जलाते हैं उनके भी फोटो सैटेलाइट से ली जा रही है। राजस्व विभाग के कर्मचारियों की टीम भी ग्रामीणों क्षेत्र के किसानों को जागरूक कर रही है। टीम लगातार सक्रिय बनी हुई है। अश्विनी कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी ने कहा, पराली जलाना किसान बंद नहीं कर रहे हैं, लगातार निगरानी की जा रही है। अब तक 112 स्थानों पर पराली जलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। संबंधित किसानों पर जुर्माना लगाया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.