• Mon. May 25th, 2026

चोरी करते नाबालिग पकड़ा, चार साथी भागे

ByVijay Singhal

Nov 3, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के गांव अजीजपुर में चोरी करते एक नाबालिग को ग्रामीणों ने पकड़ लिया जबकि उसके चार साथी भाग जाने में सफल रहे। पकड़ा गया नाबालिग गैंग का मुखिया बताया रहा है। ग्रामीणों की पूछताछ का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गांव अजीजपुर में शुक्रवार की रात में कपिल मीना के घर में चोर घुस गए। बकौल ग्रामीण, उस समय कपिल जाग गए और उन्होंने एक नाबालिग चोर को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उससे पूछताछ करनी शुरू कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पूछताछ में उसने अपने साथियों के नाम और वारदात की जानकारी भी दी। ग्राम प्रधान तेजवीर सिंह बघेल ने बताया कि गांव में लगातार चोरी हो रही थीं। पकड़े गए नाबालिग एवं फरार साथियों के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन कोई नहीं आया। शनिवार सुबह आरोपी को छोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने ऐसे किसी मामले की जानकारी होने से इन्कार किया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.