हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
वृंदावन। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी आनंदा बोस गुरुवार को सपरिवार धार्मिक नगरी की धार्मिक यात्रा पर वृंदावन पहुंचे। श्री बांके बिहारी मंदिर में पूजा करने के बाद उन्होंने श्री राधा रमण मंदिर में भी दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की। वेस्ट बंगाल के राज्यपाल सी आनंदा बोस गुरुवार की सुबह यहाँ आये । प्रोटोकाल के अनुसार कड़ी सुरक्षा के बीच श्री बोस ने परिजनों के साथ पहले ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में पूजा अर्चना कर दीप प्रज्ज्वलित किया। सेवायत बालकिशन गोस्वामी ने राज्यपाल श्री बोस को ठाकुर जी की प्रसादी अंगवस्त्र और छप्पन भोग प्रसाद भेंट किया। इसके बाद उन्होंने श्री राधा रमण मंदिर में भी दर्शन किए। धार्मिक यात्रा पर आए श्री बोस पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंगे नजर आए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
