हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के फरह क्षेत्र के सरकारी स्कूल के अध्यापक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अध्यापक टल्ली होकर स्कूल पहुंचे, लेकिन विद्यालय के गेट के पास ही गली में लेट गए। इस दौरान लोगों ने जब पूछा कि तुमने दारू क्यों पी, तो अध्यापक ने ऐसा जवाब दिया कि आप भी हंसी नहीं रोक पाएंगे। मामला घड़ी रामबल का है, यहां सरकारी अध्यापक शराब पीकर स्कूल पहुंच गए। सवाल पूछने पर नशे में होने की बात भी कबूल की। अध्यापक ने कहा कि आप इसे शराब कहते हैं, लेकिन ये हमारे लिए दूध है। इसी दूध के टेक्स से सरकारी कार्य होते हैं, हमने स्कूल आने से पहले थोड़ा सा दूध पी लिया था और स्कूल आने पर हमने स्कूल की छुट्टी कर बच्चों को दूध पीने ले लिए भेज दिया है। बता दें कि शराबी अध्यापक का नशे में स्कूल पहुंचने की सूचना जब गांव में पहुंची तो ग्रामीणों ने अधिकारियों को अवगत भी कराया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले में खण्ड शिक्षा अधिकारी विनय प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
