हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना जमुनापार में सोमवार को अर्धनग्न हालत में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए हैं। शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने बताया कि नगला चिरंजी में सोमवार को एक 28 साल के युवक का शव बरामद हुआ है। युवक ने काले रंग का नेकर पहन रखा है। इसके अलावा उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं है। बाएं हाथ पर आरएम गुदा है तथा पीठ पर टैटू बना है। शव की सूचना पर मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुई। थाना प्रभारी ने मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कराए है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि युवक सुबह से घूम रहा था। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उसने कोई नशा कर रखा है। पहचान के लिए युवक के शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
