हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा / लखनऊ खेलो व खिलाड़ियों के लिए आवाज़ उठाने वाले ब्रजस्थली मथुरा के गणेशकुंज एटीवी निवासी ,युवा समाजसेवी व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अरविंद कुमार चित्तोडिया को भारतीय एमेच्योर शटलकॉक खेल संघ ने उत्तर प्रदेश शटलकॉक संघ का प्रदेश अध्य्क्ष व गोरखपुर के पंकज पांडेय को प्रदेश सचिव व साथ ही कन्नौज के मनु पाल यश भारती उत्तर प्रदेश सरकार से पुरुस्कार प्राप्त को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रदेश अध्य्क्ष बनने पर अरविंद चित्तोडिया ने बताया शटलकॉक खेल का जन्म चीन में हुआ। ये खेल ओलंपिक कौंसिल ऑफ एशिया से मान्य है व साथ ही शटलकॉक खेल , एशियाई बीच खेलो में सम्मिलित है। जल्द ही उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ से प्रदेश मे मान्यता लेकर शटलकॉक खेल की राज्य प्रतियोगिता कराई जाएगी। इस खेल मैं खिलाड़ियों का भविष्य उज्जवल है। अभी हाल ही में भारतीय शटलकॉक टीम ने हांगकांग में आयोजित हुई एशियाई युथ चैंपियनशिप में रजत पदक भी जीता है। जल्द ही शटलकॉक खेल को खेल मंत्रालय भारत सरकार से मान्यता मिलेगी।
चित्तोडिया के प्रदेश अध्यक्ष बनने भारतीय खेल एवं शिक्षा परिषद , सॉफ्टक्रिकेट संघ , लेगबॉल संघ, कराटे संघ , रोपस्किपिंग संघ , पैरा स्पोर्ट्स संघ , सकय खेल संघ आदि संघों के साथ खेल प्रेमियों प्रेमपाल सिंह , अर्जुन सिंह , गुंजन दीक्षित , मनु पाल , योगेश शर्मा , प्रदीप गौतम , पवन सिंह , कुष्पाल सिंह , ने हर्ष व्यक्त किया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
