हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ब्रजरज के 11 दिवसीय उत्सव में स्वस्ति मेहुल के स्वरों का जादू संगीत प्रेमियों पर सिर चढ़कर बोला। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय, पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ब्रजरज उत्सव के छठवें दिन रविवार को सांस्कृतिक मंच पर लोक गायिका स्वस्ति मेहुल के नाम रहा। कार्यक्रम की शुरुआत विधायक पूरन प्रकाश, मेघ श्याम सिंह, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने अतिथि कलाकारों के मथुरा आगमन पर अभिनंदन करते हुए की। भजन संध्या में स्वस्ति मेहुल ने अपनी आवाज का रस पंडाल में घोल दिया। उन्होंने शुरुआत श्याम आन बसो वृंदावन में मेरी उमर बीत गई गोकुल में से की। इसके बाद भजनों का दौर चल पड़ा। उन्होंने अपने भजनों के स्वरों के साथ दर्शकों को भी शामिल किया। उनके लोकप्रिय गीत राम आएंगे आएंगे राम आएंगे मेरी झोपड़ी के भाग्य आज जाग जाएंगे की प्रस्तुति पर भी मौजूद जनसमुदाय भी स्वर मिलने लगा। उन्होंने एक के बाद अनेक प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। इस मौके पर ब्रज तीर्थ विकास परिषद के डिप्टी सीईओ सतीश चंद्र, वित्ताधिकारी विजय सिंह, डॉ. अनूप शर्मा आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
