हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड की तर्ज पर अब परिषदीय विद्यालयों के बच्चे भी ऑनलाइन परीक्षा परिणाम देख सकेंगे। इससे शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार होने के साथ ही परीक्षा प्रणाली भी बेहतर होगी। जिले में 1536 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। कई बार बच्चों और अभिभावकों की अनदेखी के चलते रिपोर्ट कार्ड फट जाते हैं या गुम हो जाते हैं। इन समस्याओं को दूर करने के लिए और खराब प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों को चिह्नित कर सुधार करने के उद्देश्य से बेसिक शिक्षा विभाग ने यह पहल की है। राज्य स्तर पर स्कूलों की निगरानी और शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार करने के लिए विद्या समीक्षा केंद्र की स्थापना की गई है। विद्या समीक्षा केंद्र के माध्यम से सभी स्कूलों के परीक्षा परिणाम का विश्लेषण किया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त ने बताया कि शिक्षक पंजीकृत छात्र-छात्राओं का डाटा प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करेंगे। इसके लिए सभी बीईओ और प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया है। कई बार स्कूलों में विद्यार्थियों के परिणाम सही से तैयार नहीं किए जाते, ऐसे में अब ऑनलाइन व्यवस्था होने से किसी भी तरह की गड़बड़ी होने की आशंका नहीं रहेगी। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित परिषदीय विद्यालयों में वर्ष में दो सत्रीय परीक्षाएं अगस्त और फरवरी में होती हैं। वहीं, अक्तूबर में अर्द्धवार्षिक परीक्षा और मार्च में वार्षिक परीक्षा का आयोजन होता है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
