हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावियों को बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सम्मानित किया। अतिथियों ने मेडल पहनाकर, 21 हजार की पुरस्कार राशि का चेक और टैबलेट देकर सम्मान किया। वहीं, अमर उजाला की ओर से भी मेधावियों का सम्मान किया गया। सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे खिल गए। कलेक्ट्रेट सभागार में सुबह 11 बजे आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के प्रसारण से हुई। सभागार में मुख्य अतिथि विधायक श्रीकांत शर्मा, अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 10-10 मेधावियों को पुरस्कृत किया। विधायक शर्मा ने मेधावियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपने जो मेहनत की है उसका यह परिणाम है जो आपको यहां सम्मान मिला है। आप में से ही कोई आईएएस, आईपीएस, डाॅक्टर, इंजीनियर बनकर देश की सेवा करेगा। विधायक ने कहा कि आपकी मेहनत के लिए अमर उजाला ने भी आपको मेडल और प्रमाण पत्र से नवाजा है। कार्यक्रम संचालन कविता सक्सेना ने किया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
