• Mon. Apr 27th, 2026

गोस्वामीजनों ने किया देहरी पूजन, महिलाओं ने बनाया सतिया

ByVijay Singhal

Jun 13, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में प्रस्तावित बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को एक अनूठा विरोध देखने को मिला, जब गोस्वामीजनों ने ठाकुर श्रीबांकेबिहारीजी की देहरी पर गुलाब जल से पूजन कर कॉरिडोर योजना को रुकवाने की प्रार्थना की। प्रदर्शनकारियों ने इस योजना को कॉरिडोर रूपी राक्षस की संज्ञा देते हुए ठाकुरजी से इसका अंत करने की विनती की। वहीं मंदिर परिसर में महिलाओं ने पारंपरिक सतिया (स्वस्तिक) बनाकर आध्यात्मिक अंदाज में विरोध जताया और भगवान से इस परियोजना को रोकने की कामना की। इस विरोध प्रदर्शन में छोटू गोस्वामी, शालू गोस्वामी, निखिल गोस्वामी, सोमनाथ गोस्वामी, मयूर गोस्वामी, गोपेश गोस्वामी, अंकित गोस्वामी, सुनीता गोस्वामी, अनुराधा गोस्वामी आदि शामिल रहीं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.