हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के छाता थाना के अंतर्गत अकबरपुर स्थित एक पेट्रोल पंप पर सोमवार सुबह एक कार सवार युवक पंप कर्मचारी को चूना लगाकर बिना पैसे दिए रफूचक्कर हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे की है। अकबरपुर स्थित द्विवेदी पेट्रोल पंप पर एक कार आकर रुकी, जिसमें चालक ने 5400 रुपये का तेल डलवाया। जैसे ही सेल्समैन ने भुगतान के लिए हाथ बढ़ाया, शातिर चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ाई और मौके से फरार हो गया। अचानक हुई इस घटना से पंप कर्मियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही केडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि गाड़ी के नंबर और आरोपी की पहचान की जा सके।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
