• Mon. May 25th, 2026

बाबुओं को सौंपा सदर प्रथम के उपनिबंधन दफ्तर का कार्यभार

ByVijay Singhal

Dec 6, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उप निबंधन कार्यालय में तैनात उप निबंधक और दो सहायकों को हटाने के बाद कार्य में रुकावट ना आए, इसके लिए बाबूओं को कार्य भार सौंपा गया है। नई तैनाती ना होने तक उप निबंधन द्वितीय में तैनात बाबू उपनिबंधक प्रथम का कार्यभार देखेंगे। उनके सहयोग के लिए महावन में तैनात बाबू को कनिष्ट सहायक का कार्य दिया गया है। उपनिबंधक को हटाने के विरोध में गुरुवार को उपनिबंधन कार्यालय के अधिकांश लिखियाओं ने कार्य बंद कर हड़ताल की। जिलाधिकारी के कहने पर सभी लिखिया अपने काम पर लौटे। मथुरा निवासी बुजुर्ग साधुराम तौरानी ने स्टांप एवं पंजीयन मंत्री रविंद्र जायसवाल से गत दिन फोन पर की शिकायत में कहा था कि उन्होंने 3 दिसंबर की सुबह 11 बजे मथुरा सदर में उप निबंधक कार्यालय में मथुरा विकास प्राधिकरण से आवंटित 75 लाख के फ्लैट की रजिस्ट्री कराई थी। फ्लैट की रजिस्ट्री के एवज में लगभग 5.70 लाख रुपए का स्टांप व निबंधन शुल्क जमा किया। रजिस्ट्री के बाद भी तीन दिसंबर की शाम तक मूल डीड वापस नहीं दी गई, जबकि रजिस्ट्री के तत्काल बाद मूल डीडी देने का नियम है। गुरुवार को कार्य प्रभावित ना हो इसके लिए जिलाधिकारी के आदेश के बाद सहायक महानिरीक्षक निबंधन अर्पिता शर्मा पांडेय ने उप निबंधन कार्यालय सदर द्वितीय में तैनात राधारमन को उप निवंधन कार्यालय प्रथम का उप निबंधक का कार्यभार सौंपा है। इसके साथ ही महावन उपनिबंधन कार्यालय के बाबूपंकज सक्सेना को कनिष्ट सहायक का दायित्व दिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.