हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जमुनापार के अंतर्गत करीब एक सप्ताह पूर्व हादसे में घायल व्यक्ति की गुरुवार तड़के उपचार के दौरान मौत हो गयी। परिवार में कोहराम मच गया। बताते चलें 27 नवंबर की शाम प्रीति विहार कॉलोनी, जमुनापार निवासी बिजेन्द्र (65) लक्ष्मीनगर के समीप पैदल जा रहे थे। तभी बाइक चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार कर उन्हें घायल कर दिया था। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने राहगीरों की मदद से उपचार को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। गुरुवार तड़के उनकी मौत होने की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक जमुनापार छोटे लाल ने बताया कि बाइक की टक्कर से घायल बिजेन्द्र सिंह की गुरुवार तड़के उपचार के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
