हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जिले के कोसीकलां थाना क्षेत्र में शादी से पहले दुल्हन को भगाने का मामला सामने आया है। 29 नवंबर को एक लड़की की शादी तय हुई थी। बरात कोसीकलां से जैंत के सुम्मेरा गांव में आनी थी। घर में शादी की तैयारियां जोरो-शोरों पर थी। शादी से पहले जश्न का माहौल था लेकिन फेरों से छह दिन पहले 23 नवंबर को दुल्हन को उसी के गांव के रहने वाला प्रिंस उर्फ रिंकू बहला फुसलाकर भगा ले गया। शादी से महज छह दिन पहले बेटी भागने की बदनामी को देखते हुए पीड़ित पिता ने छोटी बेटी का विवाह उस दूल्हे से करा दिया जिसे उसने बड़ी बहन के लिए पसंद किया था। पीड़ित पिता ने बेटी के प्रेमी के खिलाफ थाना जैंत में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने अपहरण की जगह गुमशुदगी में रिपोर्ट दर्ज कर ली। पीड़ित पिता ने एसएसपी से गुहार लगाई है।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
