हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जैंत के अंतर्गत गांव अक्रूर में देररात एक खेत की चहारदीवारी तोड़कर सुरक्षा गार्ड की लाइसेंसी रायफल व कारतूस की पेटी छीन ली। खेत स्वामी खजान की शिकायत पर पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस की एकतरफा कार्यवाही से असंतुष्ट महिलाओं ने जैंत पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया। प्रदर्शन कर उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। थाना जैंत पुलिस ने शुक्रवार देररात धौरेरा निवासी खजान ने सूचना दी। बताया कि दो दर्जन से अधिक लोगों ने उसके खेत की चहारदीवारी को तोड़ दिया है। तोड़फोड़ करने वाले लोग जमीन की सुरक्षा में लगे सिक्योरिटी गार्ड रामबाबू की लाइसेंसी रायफल व कारतूस की पेटी भी छीन ले गए। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दीवार क्षतिग्रस्त पाई गई। गार्ड रामबाबू ने बताया कि जब उसने लोगों को दीवार तोड़ने से मना किया तो गुस्साए लोगों ने उसकी रायफल छीन ली। इधर दूसरे पक्ष की महिला कृष्णा देवी, सविता ने जैंत पुलिस पर आरोप लगाया। मौके पर प्रदर्शन करते हुए कहा कि खजान सिंह द्वारा पहले उनकी जमीन छीन ली, अब खुद दीवार को तोड़कर उनके परिजन को झूठे मुकदमे में फंसाना चाहता है। सीओ सदर संदीप कुमार सिंह ने बताया आधा दर्जन से अधिक लोग हिरासत में लिए गए हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
