• Tue. Apr 28th, 2026

सौंख में पांच करोड़ से होंगे विकास कार्य

ByVijay Singhal

Apr 27, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख के नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में हुई बोर्ड बैठक में करीब 5 करोड़ रुपये के विकाय कार्यों के प्रस्तावों पर मुहर लगायी गई। शनिवार को हुई बैठक में विकास कार्य और जन समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। चेयरमैन योगेश लंबरदार की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभासदों ने कस्बे के विकास पर चर्चा कर अपने प्रस्ताव दिए। विकास कार्यों के तहत चौराहों पर एलईडी टीवी, सीसीटीवी कैमरे, तिलक कुंड पर घाट का निर्माण, ओपन जिम, बॉलीवॉल के मिनी स्टेडियम सहित सड़क व नाली निर्माण के प्रस्ताव पारित किए गए। सभासद सौरभ सिंघल ने निराश्रित पशुओं को पकड़वाने का सुझाव दिया। चेयरमैन ने आश्वस्त किया कि जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। ईओ चैतन्य कुमार तिवारी, सभासद सागर गर्ग, संतोष चौधरी, सुनिया पहलवान, विनोद चौधरी, गोपी, भोलेशंकर, चंद्रशेखर, मुकेश, हरेंद्र आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.