• Sat. May 16th, 2026

हमलावरों ने घर के बाहर की फायरिंग, बुजुर्ग पर लाठी सरिया से किया प्रहार

ByVijay Singhal

Jul 1, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जमुनापार थाना क्षेत्र के गांव हयातपुर में  दंबगों ने एक महिला के घर पर हमला कर दिया और घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसके बाद घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। जिससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन इससे पहले ही मौका पाकर हमलावर वहां से भाग निकले। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित खेमा उर्फ पप्पू ने बताया कि उन्होंने मध्य प्रदेश के पन्ना जिला की निवासी पूजा से एक सप्ताह पहले कोर्ट में शादी की थी। पूजा की दो और बहनों की शादी भी इसी गांव में हुई है। उन्होंने कहा है कि उसके साढ़ू पूजा की शादी किसी और से कराना चाह रहे थे, लेकिन पूजा उनसे ही शादी करना चाहती थी। आरोप है कि साढ़ू द्वारा शादी का विरोध करने के बाद भी उन्होंने शादी कर ली तो इससे वे लोग रंजिश रखने लगे। कुछ लोगों ने उनके घर पर हमला कर दिया और फायरिंग करने लगे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ संदीप सिंह ने बताया कि गांव के खेमा उर्फ पप्पू के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की है। साथ ही घायल बुजुर्ग का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.