• Sun. Aug 23rd, 2026

छाता के गांव खायरा में पट्टे की भूमि पर प्रशासन ने दिलाया कब्जा

ByVijay Singhal

Jun 24, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता तहसील क्षेत्र के गांव खायरा में प्रशासन ने पट्टे की भूमि से अवैध कब्जा हटवाकर पट्टाधारकों को उनका अधिकार दिलाया है। तहसीलदार सचिन पवार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई पूरी की गई। भूमि पर लंबे समय से चले आ रहे कब्जे को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। तहसीलदार सचिन पवार ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप पात्र पट्टाधारकों को उनकी भूमि का कब्जा दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है। ग्रामीणों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है। वहीं, दूसरी ओर से आरोप है कि भूमि का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद प्रशासन ने एक पक्ष से साठगांठ कर कब्जा दिलाया है। तहसील प्रशासन ने इन आरोपों को दरकिनार करते हुए स्पष्ट किया है कि सरकारी और पट्टे की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.