हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मगोर्रा थाना के एक गांव में छत पर बने बाथरूम में नहाते समय पड़ोस के युवक ने किशोरी के साथ तमंचा के बल पर दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद मां के पहुंचने पर आरोपित धमकी देते हुए धक्का देकर भाग गए। आरोपित का एक साथी चेहरा बांधे हुए था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना गुरुवार दोपहर की है। एक गांव के रहने वाले पिता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि गुरुवार की दोपहर तीन बजे उनकी नाबालिग बेटी छत पर बने बाथरूम में नहाने गई थी। तभी पड़ोसी मन्नू छत पर एक साथी युवक के साथ पहुंचा। मन्नू बाथरूम में घुस गया और बेटी की कनपटी पर तमंचा तान कर उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर में उसकी पत्नी चप्पल लेने बाथरूम में पहुंची तो आरोपित धक्का देकर कुछ बताने पर धमकी देता हुआ भाग गया। मन्नू का साथी चेहरा बांधे होने के कारण वह उसे नहीं पहचान सकती। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद आरोपित फरार हो गया है।
