हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। चंदनवन क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े होकर शिकंजी पी रहे भाई-बहन को टक्कर मारने वाले थार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। वहीं घायल युवती के सीधे पैर की घुटने से नीचे की सारी हड्डियां टूट गईं हैं। डॉक्टरों को उनके पांच ऑपरेशन करने पड़े हैं। घटना 18 अप्रैल को शाम पांच बजे की है। एक दुकान के बाहर खड़े होकर दोनों शिकंजी पी रहे थे। खुशबू (23) एक्टिवा पर बैठी थी जबकि छोटा भाई राजकुमार (20) पास में खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार में आई थार गाड़ी बेकाबू होकर दोनों के ऊपर चढ़कर पलट गई। हादसे में युवती का सीधा पैर टूट गया जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पूरे प्रकरण का वीडियो भी वायरल हो रहा है। गाड़ी पर प्रदेश अध्यक्ष, भाकियू (अराजनैतिक), पश्चिमी उत्तर प्रदेश लिखा है। पुलिस ने मौके से थार को जब्त कर लिया है। घटना के तीन दिन बाद पुलिस ने महावन के गढ़ी नगला लोका पचावर निवासी भूरी सिंह की तहरीर पर थार नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। मंगलवार शाम को बालाजीपुरम के निकट श्रीपतिपुरम कॉलोनी निवासी गाड़ी चालक आर्यन सिंह को गिरफ्तार किया है। वहीं आरटीओ के रिकॉर्ड में गाड़ी सौंख के रोहिणी एन्क्लेव निवासी मदन मुरारी के नाम दर्ज है। एसपी सिटी राजीव सिंह का कहना कि कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य की तलाश जारी है। पिता भूरी सिंह ने बताया कि उनकी बेटी के पैर में पंजे से लेकर घुटने तक फैक्चर हो गया है। एक भी हड्डी ऐसी नहीं बची जिसके सहारे वह खड़ी हो सके। डॉक्टरों ने पैर के पांच ऑपरेशन किए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि पैर को रिकवर होने में कम से कम दो साल लगेंगे, तब तक बेटी को बेड रेस्ट की जरूरत है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
