• Fri. May 22nd, 2026

थाना रिफाइनरी पुलिस ने डकैती की सनसनीखेज वारदात का खुलासा कर किये 5 गिरफ्तार

ByVijay Singhal

May 22, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना रिफाइनरी पुलिस ने डकैती की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हुंडई औरा कार, लूटा गया आईफोन-15, स्मार्ट वॉच और 3 लाख 70 हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने ग्राइंडर एप पर फर्जी आईडी बनाकर युवक को अपने जाल में फंसाया। इसके बाद उसे मिलने के बहाने मथुरा जंक्शन बुलाया और चलती कार में चाकू की नोक पर लूटपाट की गई। बृहस्पतिवार सुबह रेलवे स्टेशन के पास कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में प्रशांत, अभय, आसू, मोनू और सुनील शामिल हैं, जो राजस्थान के धौलपुर के रहने वाले हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने 19 मई की रात योजना बनाकर ग्राइंडर एप पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर युवक यश से संपर्क कर उसे मथुरा जंक्शन बुलाया। देर रात स्टेशन पहुंचे यश को आरोपी कार में बैठाकर अपने साथ ले गए। रास्ते में कार में उसके तीन अन्य साथी भी बैठ गए। इसके बाद आरोपी यश को लेकर आगरा की ओर निकल पड़े। चलती कार में चाकू दिखाकर रुपये मांगे। रुपये न होने पर आरोपियों ने उसकी गर्दन पर चाकू रखकर जान से मारने की धमकी दी और उसका आईफोन व स्मार्ट वॉच छीन ली। आरोपियों ने मोबाइल का पासवर्ड लेकर यूपीआई के जरिए एक लाख रुपये भी ट्रांसफर कर लिए। वारदात के बाद युवक को रिफाइनरी क्षेत्र में हाईवे पर उतारकर आरोपी धौलपुर की ओर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर थाना रिफाइनरी में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिर की मदद से आरोपियों को दबोच लिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.