हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना कोतवाली पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। बाइक सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम देते हुए युवती से मोबाइल फोन छीन लिया था। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और 12 घंटे के अंदर ही दोनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। वृंदावन के अक्रूर गांव निवासी नैना वर्मा पुत्री राकेश एक प्राइवेट बिल्डर के यहां काम करती है। नैना अपने काम से वापस जब घर लौट रही थी तभी उसके साथ बाइक सवार दो बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम देते हुए मोबाइल फोन छीन लिया। मोबाइल के साथ लूट की वारदात रुक्मिणी बिहार के पास हुई। लूट की जानकारी नैना ने पुलिस को दी। नैना ने पुलिस को बताया दो बदमाश बाइक संख्या DL 45 DD 5844 काले रंग की थी पर सवार थे। पुलिस ने नैना की शिकायत पर धारा 392 में मुकद्दमा दर्ज कर लिया।वारदात की जानकारी मिलते ही वृंदावन कोतवाली प्रभारी विजय कुमार सिंह ने दो टीम बनाई। एक टीम रमण रेती पुलिस चौकी प्रभारी नितिन शर्मा के नेतृत्व में दूसरी सर्विलांस टीम। पुलिस ने मोबाइल को ट्रैक किया और वारदात को अंजाम देने वाले दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले चौमुंहा निवासी प्रताप पुत्र मेघ सिंह और गजेंद्र पुत्र चंद्रपाल को 12 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लुटेरों के कब्जे से लूटा गया ओप्पो कंपनी का F215 मोबाइल और वारदात में प्रयोग की गई बाइक बरामद कर ली।
7455095736
