• Mon. May 18th, 2026

चांदी के पालने में विराजे ठाकुर द्वारिकाधीश

ByVijay Singhal

May 18, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) के तहत विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हो गया। प्रातःकाल ग्वाल दर्शन के दौरान ठाकुर द्वारिकाधीश महाराज चांदी के पालने में विराजमान हुए। दर्शन का समय सुबह 8.25 बजे से 8.40 बजे तक रहा। जहां राजाधिराज ने भक्तों को मनोहारी दर्शन दिए। मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि सोमवार को ठाकुरजी लकड़ी के पालने में विराजमान होकर ग्वाल दर्शन देंगे। यह दर्शन भी सुबह 8:25 बजे से 8:40 बजे तक होंगे। उन्होंने बताया कि सनातन परंपरा में समय की गणना सूर्य वर्ष और चंद्र वर्ष के आधार पर होती है। उन्होंने बताया कि मंदिर में पूरे माह मनोरथ होंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.