• Fri. Jul 3rd, 2026

बरसाना में राधारानी के दर्शन कराने के बहाने आंतक और वसूली

ByVijay Singhal

Jul 22, 2023
Spread the love
बरसाना में राधारानी के दर्शन कराने के बहाने आंतक और वसूली
वीआईपी लाइन में दर्शन कराने के लिए श्रद्वालुओं से करते हैं अवैध वसूली
*दंबग  दुकानदारों के आंतक से मंदिर परिसर नही मिलता श्रद्वालुओं को पेयजल, टंकी स्थल पर कब्जा किया*
*शिकायतों दर्ज कराने के बाबजूद  नही हो पा रही कोई भी कार्रवाई*
*राधारानी मंदिर के रिसीवर और मैनेजर ने शासन को भेजा शिकायती पत्र, तत्काल कार्रवाई करे पुलिस प्रशासन*
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। लाडिली जी राधारानी मंदिर बरसाना में इस समय स्थानीय दंबंग लोगों का आंतक है। आए दिन उनकी अवैध वसूली व अभद्रता की हरकतें बढ़ती जा रही है, जिससे श्रद्वालुओं के साथ- साथ मंदिर के रिसीवर, मैनेजर व पुजारीगण भी परेशान हैं।
मंदिर कमेटी का आरोप है कि कान्हा की नगरी में जितना महत्व भगवान कृष्ण का है, उतना ही महत्व श्री राधारानी का बरसाना में है। श्रद्वालु मथुरा में आकर सभी मंदिरो के दर्शन कर अपने आप को सौभाग्यशाली मानते हैं, वहीं कुछ कथित स्थानीय दंवग लोगों की कार्यशैली व अवैध वसूली से हर कोई परेशान है।
आरोप है कि ये लोग वीआईपी लाइन में दर्शन कराने के नाम पर 100 से 200 प्रति भक्त से अवैध वसूली करते है। मंदिर परिसर में प्रवेश कराने को लेकर आस्था की नगरी पर तरह- तरह के सवाल उठ रहे हैं। आखिरकार प्रशासन इन सभी लोगों को नजर अंदाज कैसे कर रहा है? जबकि इन मामलों की कई शिकायतें रिसीवर व मैनेजर ने जिला प्रशासन को लिखित पत्र के माध्यम से दी है, वहीं श्रद्वालुओं द्वारा सीधे दर्शन करने पर कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसका ठीकरा मंदिर के मैनेजर, रिसीवर पुजारियों के सिर पर फूटता है।
श्रद्वालुओ से अभद्र भाषा का प्रयोग करना, उनसे मारपीट करना आम बात हो गई है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की अति आवश्यकता है, अन्यथा की स्थिति में कोई भी बड़ी घटना हो सकती है। इन सभी शिकायत  को संज्ञान में लेकर रिसीवर व मैनेजर से शासन को पत्र लिखकर अवगत कराया है।
मंदिर के मैनेजर पवन शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि मंदिर परिसर में हर दिन इस तरह की घटनाएं आम होती जा रही हैं,  जिससे बरसाना सहित समूचे जिले का नाम भक्तों की नजर में धूमिल हो रहा है। शासन व प्रशासन को कथित स्थानीय दंवग लोगो पर कार्रवाही कर आस्था की नगरी की छवि को धूमिल होने से बचाना होगा। साथ ही कहा है कि श्रद्वालुओं के लिए मंदिर कमेटी द्वारा पेयजल के लिए पानी की टंकी का विशेष प्रबंध किया था, लेकिन दंवग दुकानदारों ने पानी की टंकी के स्थान पर अतिक्रमण कर लिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.