हिदुस्तान 24 टीवी न्यूव चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर के व्यापारियों के करोड़ों रुपये लेकर भागा कमेटी संचालक वैद्य का सुराग न लगने पर आखिरकार मामला पुलिस तक पहुंच गया है। बुधवार शाम को व्यापारी थाना कोतवाली पहुंचे और कमेटी संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर सौंपी। व्यापारियों की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का निवासी वैद्य कमेटी का संचालन करता था। उसके साथ शहर के कई बड़े व्यापारी भी जुड़े थे। यही कारण है कि उसके पास दो करोड़ रुपये तक की कमेटी व्यापारियों ने डाल रखीं थीं। एक सप्ताह पहले अचानक वह व्यापारियों के करोड़ों रुपये लेकर गायब हो गया था। जानकारी के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। परेशान व्यापारी बुधवार को पुलिस के पास पहुंचे। थाना सदर बाजार क्षेत्र के जमुनाबाग रोड निवासी अनुज कुमार अग्रवाल ने कमेटी संचालक के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर में बताया कि कमेटी संचालक 25 लाख रुपये कमेटी के और प्लॉट के नाम पर 24 लाख रुपये कुल 49 लाख रुपये लेकर गायब हो गया है। पूर्व में भी रुपये मांगने पर उनके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसकी एफआईआर उन्होंने थाना सदर बाजार में दर्ज कराई थी। यह भी बताया कि कमेटी संचालक खुद ही गायब हुआ है, लेकिन उसकी पत्नी द्वारा झूठे शिकायती पत्र उनके खिलाफ दिए जा रहे हैं। अनुज अग्रवाल ने 19 अन्य व्यापारियों के भी नाम और पते के अलावा उनसे कमेटी संचालक द्वारा ली गई धनराशि का ब्योरा दिया है। इस पर सभी व्यापारियों के हस्ताक्षर भी कराए गए हैं। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।70 से 80 करोड़ लेकर भागने का आरोप तहरीर में अनुज अग्रवाल ने 20 व्यापारियों के अलावा अन्य कई व्यापारियों का भी रुपया कमेटी संचालक द्वारा लेकर भागने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि वह शहर के व्यापारियों का करीब 70 से 80 करोड़ रुपये लेकर भागा है। भूषण वर्मा, सीओ सिटी ने कहा, व्यापारियों की ओर से थाना कोतवाली में कमेटी संचालक के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
