• Sun. Apr 26th, 2026

स्पेशल पॉक्सो एक्ट कोर्ट ने बलदेव इंस्पेक्टर को किया तलब

ByVijay Singhal

Apr 24, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव थाना क्षेत्र में चार वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस आठ दिन बाद भी खाली हाथ है। स्पेशल पॉक्सो एक्ट की कोर्ट ने थाना प्रभारी निरीक्षक को तलब किया है। 15 अप्रैल को बलदेव के निजी स्कूल में पढ़ने वाली चार वर्षीय बालिका स्कूल से लहूलुहान हालत में घर पहुंची। परिजन उसे थाने लेकर गए तो यहां उनकी सुनवाई नहीं हुई। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया तो 16 अप्रैल को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन अभी तक पुलिस इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। स्पेशल पॉक्सो एक्ट कोर्ट में सरकारी अधिवक्ता ने पीड़िता की ओर से प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने थाना प्रभारी को तलब किया है। बृहस्पतिवार को थाना प्रभारी कोर्ट को पुलिस की पूरी कार्रवाई से अवगत कराएंगे, इसके साथ ही अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर सफाई देंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.