ब्यूरो क्राइम मोहित सिंघल मथुरा। किशोरी रमन महाविद्यालय मथुरा मैं अध्ययनरत स्नातकोत्तर छात्र छात्राओं को स्वामी विवेकानंद युवा तकनीकी सशक्तीकरण योजना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से टैबलेट वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो प्रवीण अग्रवाल ने विद्यार्थियों को टैबलेट प्राप्त करने की बधाई दी तथा सभी लाभार्थियों से आग्रह किया कि टैबलेट का सदुपयोग करें। उन्होंने टैबलेट के बेहतर प्रयोग के तरीकों की जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी डॉ विनोद खण्डेलवाल द्वारा किया गया तथा वितरण कार्य में डिजी शक्ति प्रभारी डॉ धीरज कुमार, डॉ पंकज शर्मा, डॉ प्रभात वर्मा ने विशेष योगदान दिया। विद्यार्थियों ने टैबलेट प्राप्त करने पर हार्दिक प्रसन्नता जाहिर करते हुए इसके सदुपयोग का भी संकल्प लिया।
