• Fri. Jul 3rd, 2026

श्रीश्याम सेवादार परिवार का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह 9 जुलाई को

ByVijay Singhal

Jul 9, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा – दिल्ली राजमार्ग स्थित अग्रवाल होटल में श्रीश्याम सेवादार परिवार (रजि.) की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह 9 जुलाई को सायं 7 बजे से आयोजित किया गया है।इस समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री व उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग व विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी होंगे।
श्रीश्याम सेवादार परिवार के सचिव मोहित अग्रवाल ने बताया है कि इस समारोह में नीरज मंगला को अध्यक्ष, अजय सैनी को उपाध्यक्ष, मोहित अग्रवाल को सचिव, रॉकी अग्रवाल को सहसचिव, बनवारी लाल अग्रवाल को संगठन मंत्री, राहुल पोशाक वाले को कोषाध्यक्ष एवं मुकेश अग्रवाल व पंडित हर्ष गौतम को सम्मानित सदस्य की शपथ दिलाई जाएगी।साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में अविस्मरणीय कार्य करने वाली विभूतियों का सम्मान भी किया जायेगा।समारोह में अनेक प्रमुख संतों, अध्यात्मविदों, राजनेताओं व समाजसेवियों आदि की उपस्थिति विशेष रहेगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.