• Fri. Nov 27th, 2026

कथावाचक प्रदीप मिश्रा के समर्थक ने मान मंदिर के सचिव को फोन पर दी जान से मारने की धमकी, SSP से शि‍कायत

Byvijay.singhal1233

Jun 28, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना में शिव कथावाचक प्रदीप मिश्रा के विरुद्ध राधारानी के बारे में गलत टिप्पणी को लेकर मान मंदिर पर हुई महापंचायत के बाद मान मंदिर के सचिव सुनील सिंह को फोन पर गोली मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाला व्यक्ति खुद को प्रदीप मिश्रा का समर्थक बता रहा था। मामले की शिकायत एसएसपी से की गई है। राधारानी पर अमर्यादित टिप्पणी का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। टिप्पणी के विरोध में ब्रजमंडल के साधु-संतों की बैठक पिछले दिनों बरसाना स्थित मान मंदिर में हुई थी। इसमें प्रदीप मिश्रा के ब्रजमंडल में प्रवेश पर पाबंदी लगाने का निर्णय हुआ था। मान मंदिर के सचिव सुनील सिंह को मध्य प्रदेश के दो मोबाइल से 24 बार कॉल की गई। दोनों नंबरों पर दो बार बात हुई। फोन करने वाला खुद को प्रदीप मिश्रा का समर्थक बता रहा था। गाली देते हुए व्यक्ति ने कहा कि हमारे गुरुजी का विरोध करना बंदकर दो, नहीं तो गोली मार देंगे।सुनील सिंह ने बताया कि फोन करने वाले शख्स ने उन्हें कई बार काल की थी, लेकिन तबीयत खराब होने की वजह से उठा नहीं पाए। जब दो बार उससे बात हुई तो गालीगलौज कर धमकी दी। उन्होंने बताया कि ये व्यक्ति 25 जून से लगातार फोन कर रहा था। उन्होंने बताया कि मामले की शिकायत एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय से की गई है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.