• Fri. Jul 3rd, 2026

मथुरा में अमरनाथ स्कूल के विद्यार्थियों ने एक बार स्थापित किये कीर्तिमान

ByVijay Singhal

May 14, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जनपद की प्रमुख आवासीय शिक्षण संस्था अमर नाथ विद्या आश्रम मेें सी.बी.एस.ई. की कक्षा 10 में छात्र रूद्र प्रताप ने 96.40 प्रतिशत अंक तथा कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में वाणिज्य वर्ग में छात्र शिवांग गोविन्द ने 94.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। कक्षा 12 के छात्र लक्ष्य अग्रवाल ने 92.40, अभिषेक गोयल ने 91.80, अमन बघेल ने 90.60, नन्दनी ने 89.20, स्पर्श गुप्ता ने 87.40, गार्गी शर्मा ने 87, विकास ने 87, लक्ष्मण सैनी ने 86.60, उत्तम अग्रवाल ने 86.40, देवांश ने 86, कुनाल ने 85.80, पायल ने 85.60, आदित्य चौधरी 85.00 प्रतिशत उच्चतम अंकों के साथ कक्षा 12 उत्तीर्ण की है। कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने विषयवार मार्केटिंग में 98, कैमिस्ट्री में 97, शारीरिक शिक्षा में 97, बिजनेस स्टडीज में 96, टाईपोग्राफी एण्ड कम्प्यूटर एप्लीकेशन में 96, अंग्रेजी में 95, गणित में 95, इक्नोमिक्स में 94, फिजिक्स में 91, बॉयोलॉजी में 88, हिन्दी में 88, राजनीति शास्त्र में 85, इतिहास में 83, समाजशास्त्र में 84 अंधिकतम अंक प्राप्त किये हैं। अवधेष उपाध्याय 95.40, करन 94.60, अंशुल कुमारी 93.80, विशाल अग्रवाल 93, नितिन कुमार 92.80, याशिका 92.40, युवराज सिंह राजौरा 92, प्रिंस चौधरी 91.80, प्रिंस चौधरी 91.60, गतिक राघव 90.40, सजल 90.20, कृष्णा सिंह 88.60, नबीन कुमार 88.40, सिद्धार्थ गौतम 87.80, संस्कृति गुप्ता 87.60, उमरा राज 87.60, कृष्णा अग्रवाल 87.20, देव गर्ग, 86.60, कार्तिक खोसला 86.20, संदेश कुमार 86.20, सागर चौधरी 86.20, शुभि चौधरी 85.40, जय चौधरी 85, भूमि कटारा 85 प्रतिशत सहित कबीर शर्मा ने भी उच्चतम अंक प्राप्त किये । छात्र रूद्र प्रताप ने मार्केटिंग विषय में शतप्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. अरूण कुमार वाजपेयी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये परीक्षाफल के सम्बन्ध में कहा कि विद्यार्थियों ने विद्यालय की उच्च परम्परा के अनुसार उच्चतम अंक प्राप्त किये हैं। विद्या आश्रम के विद्यार्थी न केवल पढ़ाई में बल्कि खेल-कूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम व अन्य क्रियाकलापों में सदैव आगे रह कर विद्यालय ही नहीं अपितु सम्पूर्ण देश को गौरवान्वित कर रहे हैं। विद्यालय के चेयरमैन डा. आदित्य कुमार वाजपेयी एवं मैनेजमेन्ट के सभी सदस्यों ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुये कहा कि विद्या आश्रम हमेशा से ही बालकों की शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास के प्रति जागरूक रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.