• Sat. May 16th, 2026

स्कूल जाते छात्र को कार सवारों ने नशीला रुमाल सुंघाकर बेहोश कर किया अपहरण

ByVijay Singhal

Jul 1, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना रिफाइनरी के टाउनशिप क्षेत्र में  सुबह स्कूल जाते छात्र को कार सवारों ने नशीला रुमाल सुंघाकर बेहोश कर दिया। उसको गाड़ी में डालकर अपहरण कर ले गए अपहरणकर्ता गाड़ी को टैंक चौराहा क्षेत्र में ले गए। यहां गाड़ी को खड़ा कर किसी काम से चले गए। इसी दौरान छात्र को होश आ गया। उसने गाड़ी में खुद को अकेला पाया तो पैदल ही जिला अस्पताल की ओर दौड़ लिया। वहां पहुंचकर उसने कैंटीन संचालक की मदद से बदमाशों के प्रयास को विफल कर दिया। कोतवाली पुलिस ने छात्र के परिजन को घटना की सूचना देकर मौके पर बुला लिया। थाना रिफाइनरी क्षेत्र के अन्तर्गत टाउनशिप स्थित कृष्ण कुन्ज काॅलोनी निवासी हरगोविंद का 11 वर्षीय पुत्र दीपेश सोमवार की सुबह केंद्रीय विद्यालय बाद जाने को अपने घर से निकला था। वह घर से 100 मीटर दूर स्थित गली के कोने पर पहुंचा ही तभी उसके पास आकर एक कार रुकी। कार सवार ने उसके मुंह पर नशीला रुमाल डालकर उसे गाड़ी में डाल लिया। बताया गया कि बदमाश छात्र को लेकर टैंक चौराहे के निकट पहुंचे। बच्चे को अचेत समझकर वे खाने-पीने का कुछ सामान लेने के लिए गाड़ी से उतर गए। इसी बीच दीपेश को होश आ गया। अपने आप को अजनबी जगह पर कार में पड़े देखा तो वह मौका पाकर शहर की ओर भाग निकला। बच्चे ने भीड़ भरे इलाके में जिला अस्पताल को अपने लिए सुरक्षित समझा। पार्किंग में संचालित कैंटीन पर पहुंच गया।  घबराए बच्चे ने कैंटीन संचालक विक्की सैनी को बताया कि उसके साथ घटना हुई है। उसके पापा से मोबाइल पर बात करवा दो। कैंटीन संचालक ने समय गंवाए बिना इसकी सूचना अस्पताल परिसर में स्थित पुलिस चौकी प्रभारी विजय कुमार को दी।चौकी प्रभारी ने छात्र द्वारा बताए गए नंबर पर फोन किया तो पूरा परिवार हक्का-बक्का रह गया। परिजन सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंच गए। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। घटना से टाउनशिप और उससे लगी कालोनियों में दहशत की स्थिति बनी हुई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.