• Sun. May 17th, 2026

दो पक्षों में पथराव-फायरिंग, 38 पर बलवा का केस दर्ज

ByVijay Singhal

Feb 23, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट के गांव बेगमपुर में बाइक टकराने से शुक्रवार देर रात शुरू हुआ विवाद शनिवार को और बढ़ गया। दोनों पक्षों में मारपीट के साथ ही पथराव व फायरिंग भी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम से भी अभद्रता की गई। वर्दी फाड़ने की बात भी कही जा रही है। गांव बेगमपुर में बाइक टकराने पर अजीत व हीरालाल के मध्य झगड़ा हो गया। इसके बाद दोनों परिवारों के लोग आमने -सामने आ गए और पथराव हो गया। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए। शनिवार को दुबारा दोनों पक्षों में झगड़ा होने लगा। पथराव व फायरिंग भी हुई। सूचना पर कस्बा प्रभारी राकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों के नौ लोगों को पकड़कर ले जाने लगे तो महिलाओं के झड़प हो गई। थाना प्रभारी राजीत वर्मा ने बताया कि मामले में कस्बा प्रभारी की ओर से 38 लोगों पर बलवे का केस दर्ज कराया गया है। वीडियो के आधार पर 9 लोगों को हिरासत में लिया गया है। वीडियो से आरोपियों की पहचान की जा रही है।
बेगमपुर में दो पक्षों में हुई मारपीट व पथराव में मामले में श्यामवती ने पुलिस पर मारपीट व घर में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए सीओ गुंजन सिंह से शिकायत की। गर्भवती महिला डोली पत्नी दिनेश ने भी पुलिस पर घर में तोड़फोड़ करने व पेट में लात मारने का आरोप लगाया। सीओ गुंजन सिंह ने बताया कि महिलाओं की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। रालोद की युवा विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष चतुर्भुज निषाद ने मामले की शिकायत एसएसपी से करने की बात कही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.