हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना में रंगीली महल में पत्थर नक्काशी का काम करने वाले राजमिस्त्री ने आत्महत्या कर ली। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। रंगीली महल में पत्थर नक्काशी का काम चल रहा है। यहां काम करने आया राजमिस्त्री ब्रजेश परिवार के साथ बजाज फिलिंग स्टेशन के पास किराए पर मकान लेकर रह रहा था। वह मूल रूप से आगरा के रामबाग रॉयल बालाजी इंटर कालेज के पीछे रहता था। दोपहर को बाजार से लौटी पत्नी ने घर आकर देखा तो ब्रजेश फंदे पर लटका मिला। उसने साथियों को बुलाकर उसे फंदे से उतारा और अस्पताल ले गए। युवक ने इलाज को ले जाते समय रास्ते मे दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
