• Mon. Apr 27th, 2026

मथुरा में जय गुरुदेव मंदिर के पास चले लाठी-डंडे

ByVijay Singhal

Aug 26, 2024
Spread the love
मथुरा के थाना हाईवे जय गुरुदेव मंदिर के पास दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके साथ ही पास ही लगे CCTV में भी मारपीट की घटना कैद हो गई है। थाना हाईवे के जय गुरुदेव मंदिर के पास दो पक्षों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। यह वीडियो थाना हाईवे के जय गुरुदेव मंदिर के पास का है। जहां कुछ नामजद युवकों ने एक दुकानदार के साथ मारपीट कर दी और जमकर आपस में लाठी-डंडे चले। घटना पास के ही सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। लेकिन झगड़े का वीडियो पास के लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जोकि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार विशाल लवानिया की जय गुरुदेव मंदिर के पास लेमिनेशन सॉल्यूशन की दुकान है और वहां एक स्कूटी सवार अपनी स्कूटी पर लेमिनेशन कराने के लिए आया। समय नहीं होने का कहकर दुकान स्वामी ने मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई तो स्कूटी सवार ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया और दुकानदार के साथ लाठी-डंडो से जमकर मारपीट की और भाग गए। हाइवे थाना प्रभारी ने बताया कि यह कई दिन पुराना मामला है। तहरीर और CCTV फुटेज के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.