हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना कोतवाली, हाईवे पुलिस व स्वाट टीम मथुरा की संयुक्त कार्यवाही से शातिर वाहन चोर गैंग के 06 अपराधियों को 10 चोरी की मोटर साइकिल/स्कूटी सहित गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा महोदय* द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर महोदय* के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर महोदय* के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली मथुरा के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली, हाईवे व स्वाट टीम द्वारा आज दिनांक 25.08.2024 को समय करीब 01.40 बजे चैकिंग के दौरान अलवर बाजना रेलवे पुल के पास खाली पड़ी सुनसान कच्ची सड़क के किनारे चौकी क्षेत्र कृष्णानगर थाना कोतवाली से अभियुक्तगण 1. सुमित पुत्र ओमप्रकाश नि0 इन्द्रपुरी कालोनी (कान्हा पुत्र छत्तर के मकान मे किराएदार) थाना हाईवे जनपद मथुरा उम्र 21 वर्ष, 2. प्रेमपाल उर्फ बोना पुत्र बिशन नि0 इन्द्रपुरी कालोनी (अंबेडकर पार्क के पीछे ) थाना हाईवे जनपद मथुरा उम्र 20 वर्ष, 3. पवन पुत्र जगवीर नि0 इन्द्रपुरी कालोनी ( शराब के ठेके के पास ) थाना हाईवे जनपद मथुरा उम्र 19 वर्ष, 4. विनय कुमार पुत्र गब्बर नि0 गुलाब नगर इन्द्रपुरी कालोनी थाना हाईवे जनपद मथुरा उम्र 22 वर्ष, 5. लाला उर्फ रिती पुत्र रमेश सिंह नि0 इन्द्रपुरी कालोनी (सुरेश आर.ओ. प्लांट वाले के मकान में किरायेदार) थाना हाईवे जनपद मथुरा उम्र 19 वर्ष व 6. रवि कुमार पुत्र सुन्दर नि0 इन्द्रपुरी कालोनी (अम्बेडकर पार्क के पास ) थाना हाईवे जनपद मथुरा उम्र 21 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण उपरोक्त के कब्जे से चोरी किये गये चोरी के कुल 10 वाहन (08 मोटर साइकिलें व 02 स्कूटी) बरामद की गई । बरामद चोरी के वाहनो के सम्बन्ध में जनपद के अन्य थानों व अन्य जनपदों से जानकारी की जा रही है। गिरफ्तारशुदा अभि0गण उपरोक्त के विरूद्ध नियमानुसार अभियोग पंजीकृत कर थाना कोतवाली से विधिक कार्यवाही की जा रही हैं ।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
