• Wed. Nov 4th, 2026

वृंदावन में निकाली गई श्रील प्रभुपाद शोभायात्रा:सप्त देवालयों में किया भ्रमण, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत, हरिनाम संकीर्तन पर झूमे देश-विदेशी भक्त

Byvijay.singhal1233

Oct 30, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में सात समंदर पार भगवान श्रीकृष्ण नाम की अलख जगाने वाले श्रील एसी भक्तिवेदांत प्रभुपाद के तिरोभाव उत्सव अंतर्गत श्रीकृष्ण बलराम इस्कॉन मंदिर द्वारा नगर में शोभायात्रा निकाली गई। जो सप्त देवालयों में भ्रमण करते हुए इस्कॉन मंदिर पर संपन्न हुई। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में भक्त श्रील प्रभुपाद की विग्रह को रंग-बिरंगे फूलों से सजी पालकी में विराजमान कर चल रहे थे। देशी-विदेशी भक्त ढोल, मृदंग, झांझ, मंजीरा की थाप के मध्य प्रभुपाद द्वारा रचित हरिनाम महामंत्र एवं हरिनाम संकीर्तन की धुन पर नृत्य कर रहे थे। शोभायात्रा सप्त देवालयों ठाकुर राधामदन मोहन मंदिर, राधादामोदर मंदिर, राधाश्यामसुंदर मंदिर, राधारमण मंदिर, राधागोकुलानंद मंदिर, राधागोपीनाथ मंदिर एवं राधागोविंद देव मंदिर होते हुए इस्कॉन मंदिर पर समाप्त हुई। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में शामिल देसी विदेशी भक्त श्रील प्रभुपाद को पालकी में विराजमान कर नगर की पंचकोसीय परिक्रमा करते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर निकले तो भक्तों ने पुष्प वर्षा कर एवं आरती उतार कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर इस्कॉन के जीवीसी गोपालकृष्ण दास, वृंदावन के अध्यक्ष पंचगौड़ा दास, रविलोचन दास, विमलकृष्ण दास, रखाल राघव दास, कृष्णबलराम गोस्वामी, करुण गोस्वामी एवं पूर्णचंद्र गोस्वामी समेत सैकड़ों देशी-विदेशी भक्त उपस्थित थे।

7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.