हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के राधा निवास वाल्मीकि बस्ती में नाबालिग से जबरन शराब-सिगरेट मंगवाने और विरोध करने पर घर पर हमला करने का मामला सामने आया है। इस दौरान हमलावरों ने फायरिंग कर दहशत भी फैलाई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। प्राथमिकी के अनुसार, राधा निवास वाल्मीकि बस्ती निवासी महावीर पुत्र शिवचरण ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र में रहने वाले ऋषभ खान और अमन कुरैशी अपने साथियों के साथ मिलकर इलाके में दबंगई करते हैं। आरोप है कि ये लोग बस्ती के बच्चों और युवकों से जबरन अपने निजी कार्य करवाते हैं। शराब और सिगरेट जैसी वस्तुएं मंगवाते हैं। 15 जून को उनके 16 वर्षीय पुत्र से भी शराब और सिगरेट लाने के लिए कहा गया था, लेकिन उसने मना कर दिया। आरोप है कि अगले दिन 16 जून की रात करीब 9 बजे ऋषभ खान अपने 15-16 साथियों के साथ उनके घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। हमलावरों ने इलाके में दहशत फैलाने के उद्देश्य से तमंचों से फायरिंग की। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश में दबिश भी दी है लेकिन फिलहाल कोई हाथ नहीं आया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
