• Sun. May 17th, 2026

तेज रफ्तार पिकअप ने टेंपो और बाइक में मारी टक्कर, आठ श्रद्धालु घायल

ByVijay Singhal

Oct 17, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट में तेज रफ्तार पिकअप ने टेंपो और बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में आठ श्रद्धालु घायल हो गए। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा मांट थाना क्षेत्र के मांट-सुरीर मार्ग पर बिजलीघर के समीप हुआ। यहां अनियंत्रित पिकअप गाड़ी ने सामने से आ रहे टेंपो और बाइक में टक्कर मार दी। हादसे टेंपो सवार आठ श्रद्धालु घायल हो गए। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दो महिला श्रद्धालुओं की हालत नाजुक बताई जा रही है। मूल रूप से शामली, मुजफ्फरनगर और मेरठ के श्रद्धालु वृंदावन दर्शन के लिए आए थे। टेंपो में पांच श्रद्धालु वंशीवट और भांडीरवन दर्शन करने को जा रहे थे। बिजलीघर के समीप सामने से आ रही पिकअप गाड़ी ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार सुमित्रा पत्नी लाखन, सोनिका पत्नी अमृतराय निवासी रणखंडी, थाना देवबंद, जनपद सहारनपुर, सुमन पत्नी शक्ति निवासी हिरनबाड़ा थाना भवन, जनपद शामली, कपिल कुमार निवासी गांव सेनपुर, थाना बुढ़ाना, जनपद मुजफ्फरनगर, कुमकुम पत्नी गजेंद्र सिंह निवासी सलाका थाना सरदाना, जनपद मेरठ घायल हो गई। इसके अलावा बाइक सवार जीवन सिंह, प्रीति और बालक चिराग घायल हो गया। घायल कुमकुम ने बताया कि सामने से आ रही पिकअप ने टक्कर मारी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी मांट में भर्ती कराया। यहां हालत नाजुक होने पर दो महिलाओं को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.