हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नंदगांव के ब्लॉक में बीएसए ने एक महिला शिक्षिका को दो माह से लगातार छुट्टियों पर रहने के चलते निलंबित कर दिया है। इसके अलावा विभागीय कार्यों में लापरवाही बरतने पर एक कनिष्ठ सहायक और किसी मामले में जेल जाने वाले एक शिक्षक का भी निलंबन किया है। दोनों शिक्षकों के साथ ही कनिष्ठ सहायक की जांच बीईओ को सौंप 15 दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी है। नंदगांव ब्लाॅक के प्राथमिक विद्यालय रिठौरा में 16 अगस्त को बीएसए सुनील दत्त ने निरीक्षण किया था। उपस्थिति पंजिका देखने पर पता लगा कि सहायक अध्यापक शिखा वर्मा बिना सूचना के लगातार छुट्टियों पर चल रही हैं। इस संबंध में उनसे संपर्क करने का भी प्रयास किया, लेकिन संपर्क न होने पर अब उन्हें निलंबित कर दिया गया है। इसकी जांच बीईओ, राया को सौंपी है और 15 दिन के भीतर जवाब मांगा है।
उधर, खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय, नगर में तैनात कनिष्ठ सहायक तबस्सुम निशांत को सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक ओमवीर सिंह की सेवापंजिका उपलब्ध न कराने और विभागीय कार्यों के प्रति शिथिलता को देखते हुए निलंबित किया गया है। साथ ही फरह ब्लाॅक के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक जमुना प्रसाद को किसी प्रकरण में जेल होने पर उन्हें भी निलंबित किया गया है। बीएसए सुनील दत्त का कहना है कि जांच में दोषी पाए जाने पर महिला शिक्षक व कनिष्ठ सहायक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
