• Tue. May 5th, 2026

गोवर्धन के गांव देवसेरस में एसपी देहात ने चलाया सर्च ऑपरेशन

ByVijay Singhal

Jun 23, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने रेड जोन में आने वाले गोवर्धन के गांव देवसेरस में साइबर अपराधियों को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने 3 संदिग्ध लोगों को पकड़ा है। इनसे पूछताछ की जा रही है। एसपी देहात ने बताया कि साइबर अपराध के लिए उनके सर्किल के पांच थानों के 8 गांव रेड जोन में आते हैं। अधिकांश साइबर अपराध की गतिविधि इन्हीं गांवों से होती है। इसलिए सीओ गोवर्धन अनिल कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी थाना प्रभारी मगोर्रा अंकुर गौतम समेत 6 थानों के फोर्स और पीएसी के जवानों के साथ गोवर्धन के गांव देवसेरस पहुंच गए। गांव में उन्होंने साइबर ठगी के मामलों में वांछित चल रहे अभियुक्तों के घर पर दबिश दी। साथ ही हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की भी तलाश की। सर्च ऑपरेशन में पुलिस ने चेतावनी दी कि ग्रामीण आपराधिक गतिविधियों से दूर रहें। यदि कोई आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। एसपी देहात ने बताया कि इसी तरह कि रेड जोन के सभी 8 गांवों में सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.