हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में प्रस्तावित कॉरिडोर के विरोध में ब्रजवासियों ने बिहारीजी के चबूतरे पर क्रमिक अनशन की शुरुआत की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरकार की योजनाएं वृंदावन की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को नुकसान पहुंचा रही हैं। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे दीपक पाराशर ने बताया कि यह क्रमिक अनशन फिलहाल हर दिन शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक चलेगा। यदि सरकार ने मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया तो इसे सुबह 4 घंटे और बढ़ाया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि आवश्यकता पड़ने पर यह आंदोलन आमरण अनशन और भूख हड़ताल का रूप भी ले सकता है। पाराशर ने कहा कि सरकार ब्रजवासियों की भावनाओं की अनदेखी कर रही है। वृंदावन की पारंपरिक संस्कृति और आस्था को नजरअंदाज कर तानाशाही ढंग से कॉरिडोर को थोपने की कोशिश की जा रही है। जहां भी सरकार ने इस तरह के कॉरिडोर बनाए हैं, वहां आम भक्तों को असुविधा हुई है और केवल वीआईपी वर्ग को लाभ मिला है। आंदोलनकारियों का कहना है कि सरकार का ध्यान व्यवस्था बनाने से ज्यादा धार्मिक स्थलों का व्यवसायीकरण करने पर है। उनका आरोप है कि यह परियोजना मंदिरों से व्यापार करने और उनकी संपत्ति पर कब्जा जमाने की मंशा से चलाई जा रही है। क्रमिक अनशन में सोहन लाल मिश्र, आशीष गोस्वामी, देवाशीष द्विवेदी, ज्ञानेंद्र गोस्वामी, बच्चू गोस्वामी, आशीष शर्मा, मयूर गोस्वामी, पिंकू गौतम, रुक्मणि रमन गोस्वामी, पवन बिहारी गौड़ आदि मौजूद थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
