• Mon. Jul 6th, 2026

एसपी सिटी ने छात्राओं को नसीहत देते कहा, सोशल मीडिया पर अनजान से न करें दोस्ती

ByVijay Singhal

Dec 23, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों को दोस्त न बनाएं। फोटो-वीडियो सावधानी के साथ अपलोड करें। साइबर अपराधी इनसे छेड़छाड़ कर ब्लैकमेल कर सकते हैं। मोबाइल का उपयोग भी सावधानी से करें। लालच भरे मैसेज पर दिए लिंक पर क्लिक न करने से साइबर ठगी के शिकार हो सकते हैं। फाउंडेशन के तत्वावधान में  के आर गर्ल्स डिग्री काॅलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला में एसपी सिटी डाॅ. अरविंद कुमार ने छात्राओं को यह नसीहत देते हुए साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से बताया। विद्यार्थियों को कानून के विषय में जागरूक करते हुए एसपी सिटी ने कहा कि एडीजी जोन, आगरा द्वारा ऑपरेशन जागृति संचालित किया जा रहा है। पुलिस इस मिशन के तहत महिलाओं, युवतियों को उनके कानूनी हक और कानून के सही उपयोग के लिए जागरूक कर रही हैं। उन्होंने छात्राओं से कहा कि उन्हें कॉलेज आते-जाते कोई परेशान करता है तो उसके खिलाफ 112 या 1090 नंबर पर शिकायत करें। पुलिस कार्रवाई करेगी। छात्रा का नाम उजागर नहीं किया जाएगा। रात में अकेले किसी मार्ग पर फंसी हैं तो तत्काल 112 नंबर मिलाएं। पुलिस घर तक सुरक्षित पहुंचाएगी। पुलिस से डरें नहीं, पुलिस आपकी मित्र है। मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलने या किसी एप्लीकेशन के इस्तेमाल के दौरान बेहद सावधान रहें। साइबर अपराधी इनके द्वारा ही डाटा चोरी करते हैं और ब्लैकमेल कर रुपये हड़पते हैं या फिर बैंक खातों को खाली कर देते हैं। अपने आस-पास होने वाले किसी भी अनैतिक कार्य की सूचना पुलिस को देकर जिम्मेदार नागरिक का धर्म निभाएं। इस दौरान शहर कोतवाली इंस्पेक्टर रवि त्यागी, एसआई शीतल सहित पुलिस स्टाफ व महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. लकी गुप्ता, प्रो. रागिनी अग्रवाल, डाॅॅ. अदिति शर्मा, डाॅ. ऋचा सिंह, डाॅ. विनीता सिंह, पूजा सेठ आदि मौजूद रहीं। पुलिस की पाठशाला में एसपी सिटी ने अमर उजाला की ओर से श्रुति, दिशा गुप्ता, प्रेरणा, कनिका गौतम, तनु कुंतल, दीप्ति वर्मा, शिवानी और चंचल को पुस्तक भेंट की। प्राचार्या प्रो. लकी गुप्ता ने एसपी सिटी द्वारा दी गई जानकारी को छात्राओं के लिए बेहद उपयोगी बताया। उन्होंने कहा, पुलिस महिला सुरक्षा के मुद्दे पर बेहद गंभीर रहती है। पुलिसकर्मियों का सभी को सम्मान करना चाहिए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.