हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। 17 दिसंबर की रात गांव नगला हरि में रेलवे गैंगमैन से लूट करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा है। इनमें एक बदमाश सोनू अग्निवीर की तैयारी कर रहा था। शातिर बदमाशों से दोस्ती हुई तो उन्होंने साथ में ले जाकर उसे भी लुटेरा बना दिया। पहली बार पकड़े जाने पर सोनू पुलिसकर्मियों के आगे फूट-फूटकर रोया। उसने कहा कि अगर दोस्त उसे पहले बता देते तो वह उनके साथ नहीं जाता। लुटेरा बनने के बाद उसका अग्निवीर बनना अब सपना बन गया है।राया थाना प्रभारी अजय कौशल को मुखबिरों से कुछ बदमाशों के निकलने की सूचना मिली थी। मंगलवार शाम सात बजे उन्होंने पुलिस बल के साथ ग्राम पिलखुनी नहर पुलिया के पास चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक बाइक पर आए तीन बदमाशों ने पुलिस को देख फायरिंग कर दी। मुठभेड़ में पुलिस ने तीनों बदमाशों को पकड़ लिया। पूछताछ में शातिरों ने नाम अभिषेक निवासी हसनपुर जरिलिया थाना नौहझील, करण उर्फ काली निवासी ग्राम गजु थाना राया और सोनू उर्फ सोहनवीर निवासी तेहरा थाना राया बताए। पैर में गोली लगने से अभिषेक घायल हो गया है। पुलिस की पूछताछ में शातिरों ने 17 दिसंबर की रात को गांव नगला हरि में रेलवे गैंगमैन पुष्पेंद्र से आठ हजार रुपये और दो मोबाइल लूटने की बात स्वीकार की। पकड़े गए बदमाशों में अभिषेक और करण रिश्ते में जीजा-साले हैं, जो शातिर लुटेरे हैं। कई बार पकड़े जाने के बाद पुलिस दोनों को जेल भेजती है, लेकिन जेल से छूटने के बाद ही दोनों फिर लूट की वारदात को अंजाम देते हैं। वहीं, तेहरा गांव का सोनू अग्निवीर की तैयारी कर रहा था। उसकी करण से दोस्ती हो गई। पूछताछ में सोनू ने बताया, 17 दिसंबर को अभिषेक और करण उसे बाइक पर बैठाकर ले गए थे। यह कहा था कि घूम कर आएंगे। दोनों ने रेलवे गैंगमैन को लूट लिया। उनके साथ जाने से वह भी लुटेरा बन गया और पुलिस की गिरफ्त में आ गया। थाना प्रभारी अजय कौशल ने बताया, पहली बार पकड़े जाने के बाद सोनू फूट-फूटकर रोने लगा और गलती की माफी मांगने लगा। सोनू का कहना था कि उसे अगर पता होता तो वह उनके साथ कभी नहीं जाता। उसका अग्निवीर का बनना अब सपना ही हो गया। गांव के रिश्ते से जीजा-साले लगने वाले करण और अभिषेक दोनों शातिर बदमाश हैं। अभिषेक पर मथुरा और अलीगढ़ के विभिन्न थानों में आठ मुकदमे दर्ज हैं, जबकि करण पर चार मुकदमे दर्ज हैं। राया थाना प्रभारी अजय कौशल ने बताया, 10 दिन पूर्व ही करण जेल से छूटकर आया था और तुरंत ही लूट की वारदात कर दी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
