हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में चौधरी चरण सिंह बृजखंड इंटर कॉलेज बैठनकला विद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं फर्जी तरीके से विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा कूट रचित षड्यंत्र कर विद्यालय के खाते से बिना अधिकार के लाखों रुपए की निकासी कर गबन का आरोप लगा है। पूर्व प्रबंधक ने प्रबंध समिति के 10 लोगों के खिलाफ थाना कोसीकलां में मुकदमा दर्ज कराया है। चौधरी चरण सिंह ब्रजखंड इंटर कॉलेज बठैनकला में व्याप्त भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए तेजराम पुत्र केवलराम पूर्व प्रबंधक ने न्यायालय के आदेश पर बिजेंद्र पुत्र अमरचंद निवासी बठनखुर्द, सुरेश तोमर प्रधानाचार्य, गोपीराम पुत्र रामसिंह निवासी बठनकला, सत्यदेव, चेतराम पुत्र रघुवीर निवासी बठैन खुर्द, रतन सिंह पुत्र लीला निवासी बठैनकला, शिव सिंह पुत्र नंदलाल निवासी बठैनकला, डालचंद पुत्र अतर सिंह निवासी भड़ोखर, ओमप्रकाश पुत्र अजीत सिंह निवासी बठैनखुर्द, यशोदा नंदन पुत्र भूदेव प्रसाद निवासी खिटाबटा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पूर्व प्रबंधक तेजराम का आरोप है कि उपरोक्त लोगों ने एक राय होकर विद्यालय के बैंक खाते से बिना अधिकार के षड्यंत्र के तहत कूटरचित दस्तावेज के आधार पर खाते का नाम बदलकर हस्ताक्षर प्रमाणित कर लाखों रुपए का गबन किया है। तेजराम द्वारा संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल से शिकायत की गई थी। उनके द्वारा लगाए गए आरोपों पर जांच कमेटी गठित कर जांच कराई गई। जांच कमेटी द्वारा शिकायती पत्र में दिए गए बिंदुओं को सही माना गया और विभाग से संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करने की संस्तुति की। न्यायालय के आदेश पर उपरोक्त 10 लोगों के खिलाफ थाना कोसीकलां में मुकदमा दर्ज कराया है।
