• Sun. May 17th, 2026

मथुरा के सदर बाजार में मां-बेटी के साथ घर में घुस दामाद ने की मारपीट

ByVijay Singhal

May 17, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना सदर बाजार के अंतर्गत औरंगाबाद में भगवती पुरम कॉलोनी में बेटी के पास गयी शहीद की पत्नी व उसकी बेटी को घर में घुस कर दामाद ने अपने साथियों के साथ मिल कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बचा कर उपचार को भिजवाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सारंग विहार बालाजीपुरम, हाइवे निवासी शहीद चंदन सिंह की पत्नी सविता देवी ने थाना सदर बाजार में तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि उसकी बेटी शीलू और दामाद में विवाद चल रहा है। दामाद सोनू बदचलन किस्म का व्यक्ति है। इसके चलते बेटी के मतभेद चल रहे हैं। शीलू भगवती पुरम कॉलोनी, औरंगाबाद स्थित मकान में अपने एक साल के बेटे के साथ रह रही है। आरोप है कि सोनू व उसका भाई अमित बेटी को घर से निकलाने का प्रयास करते हुए धमकी देते हैं। गुरुवार को वह अपनी बेटी पूजा के साथ शीलू के घर गयी थीं। दोपहर को शीलू कचहरी गयी। तभी उन्हें और बेटी पूजा को अकेला देख दामाद सोनू, अमित निवासीगण दघेटे की नगरिया, बलदेव, रिश्तेदार बिजेन्द्र, राज कुमार, निवासीगण जसराम नगला घरोता, इगलास, अलीगढ तथा 4-5 अज्ञात मकान में जबरन कब्जा करने की नीयत से घुसे। इसका विरोध करने पर गाली गलौज कर दोनो मां-बेटी को पकड़ गला दबाने का प्रयास किया। लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से दरवाजा खुलवा कर उन्हें उपचार को भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक सदर अजीत सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करलिया गया है। वहीं दामाद समेत पांच को गिरफ्तार कर चालान किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.