• Fri. Sep 11th, 2026

बहिन गयी प्रेमी से मिलने भाई ने लिखा दिया सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा; सीसीटीवी से खुला राज

ByVijay Singhal

Jan 8, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के सदर बाजार थाना क्षेत्र के इलाके की किशोरी के भाई ने बहन के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप लगा दिया। मामले में थाना पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने दो नामजद व तीन अज्ञातों पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच की। शनिवार रात तक हुई जांच में सामने आया कि किशोरी के साथ उसके पड़ोस के युवक के प्रेम संबंध हैं। दोनों सहमति से एक निर्माणाधीन मकान में मिलने गए थे। इसी दौरान युवक ने कुछ फोटो खींचे, जिन्हें उसने अपने दोस्त को भेजा। दोस्त द्वारा फोटो किशोरी के भाई को भेज दिए गए। 17 वर्षीय किशोरी के भाई ने आरोप लगाया कि उसकी बहन बीते शनिवार सुबह 8:30 बजे करीब दूध देने को गई थी। रास्ते में उसे किसी बाइक सवार दो नामजद युवकों ने नशीला पदार्थ लगाकर रुमाल सुंघा दिया। इसके बाद सुनसान इलाके में ले गए। वहां उनके तीन साथी पहले से मौजूद थे। पांचों ने बारी-बारी से बहन के साथ दुष्कर्म किया। बहन उनके चुंगल से छूटकर घर पहुंची तो उसने पूरी वारदात बताई। शाम पांच बजे करीब परिवार थाने पर पहुंचा। किशोरी के भाई द्वारा मामला बताए जाने पर थाना स्तर से उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। मौके पर एएसपी/सीओ सिटी कुंवर आकाश सिंह पहुंचे। उन्होंने तहरीर पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दिए। इंस्पेक्टर छोटेलाल ने मौका मुआयना करते हुए क्षेत्र के सीसीटीवी खंगाले, जिसमें सामने आया कि किशोरी अकेली फोन पर बात करते युवक से मिलने गई थी। इस पर पुलिस ने किशोरी से पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में किशोरी ने बताया कि उसके साथ कोई वारदात नहीं हुई, जिस युवक पर आरोप है वह उसका प्रेमी है। सहमति से उसके साथ गई थी। प्रेमी का दोस्त निर्माणाधीन मकान से कुछ दूरी पर इस दौरान खड़ा रहा। प्रेमी द्वारा कुछ फोटो लिए थे, जोकि उसने अपने दोस्त को भेजे थे। दोस्त द्वारा फोटो उसके भाई को भेज दिए गए। फोटो देखने के बाद परिवार वालों ने मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ सिटी कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की, जिसमें मामला तहरीर से लिखे आरोपों से परे निकला। फिलहाल नामजद युवकों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और किशोरी के बयान तहरीर में लगाए आरोपों का समर्थन नहीं कर रहे हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes
मथुरा स्टेशन से बच्चा चोरी का पर्दाफाश, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह प्रकरण को लेकर 6 दिसंबर को मथुरा में प्रस्तावित कार सेवा को लेकर हरिद्वार में अखाड़ा परिषद ने स्थिति स्पष्ट की है। हरिद्वार में अखाड़ा परिषद से जुड़े संतों ने कहा कि 6 दिसंबर को परिषद की ओर से मथुरा में किसी भी प्रकार की कार सेवा नहीं होगी। अखाड़ा परिषद किसी कार सेवा का समर्थन नहीं करती है और अखाड़ा परिषद का कार से सेवा से कोई मतलब नहीं है। यह बात उन्होंने हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ लाई गई रजत शिला का विधि-विधान से पूजन के दौरान कही। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज एवं निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज ने अपने स्थान पर संकल्पित रजत शिला का पूजन किया। उधर, संतों से कहा कि न्यायालय के आदेश के बिना वह किसी प्रकार का समर्थन नहीं करेंगे।डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जा सकता है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मामले का समाधान न्यायालय के माध्यम से ही संभव है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण में हिंदू पक्ष के याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा विश्वास है। जिस प्रकार अयोध्या मामले में न्यायालय के माध्यम से फैसला आया, उसी प्रकार मथुरा प्रकरण में भी न्यायालय से निर्णय आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर को अखाड़ा परिषद की ओर से किसी भी प्रकार की कार सेवा का कार्यक्रम नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि प्रकरण से संबंधित प्राचीन साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किए जा चुके हैं और इन्हीं के आधार पर न्यायालय निर्णय करेगा। 7455095736
मथुरा में 6 दिसंबर को कार सेवा नहीं होगी:अखाड़ा परिषद ने किया कार्यक्रम रद्द,

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed