• Tue. May 26th, 2026

चांदी कारोबारी और उसके पुत्र पर लगा युवक की हत्या का आरोप

ByVijay Singhal

Nov 19, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना गोविंद नगर क्षेत्र स्थित लोटस गार्डन की पार्किंग में गोली मारकर युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने चांदी कारोबारी, उसके पुत्र समेत अन्य परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया। रविवार रात हाईवे के विकास नगर निवासी राहुल गिरी (24) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस को सूचना मिली तो एसपी सिटी डॉ. अरविंद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक युवक के परिजन को सूचना दी तो राधेश्याम काॅलोनी निवासी जीजा अमित व अन्य परिजन पहुंच गए। पिता सत्यानंद गिरी ने बताया कि पोतरा कुंड क्षेत्र निवासी चांदी कारोबारी अखिल पटना के यहां उनका पुत्र पहले ड्राइवरी की नौकरी करता था। कुछ समय पहले ही उसने नौकरी छोड़ दी, लेकिन कभी-कभी अखिल और उसका पुत्र सक्षम उसे कार्य के लिए बुला लेते थे। रविवार शाम को समक्ष का फोन आया और पुत्र को अपने घर बुलाया। कई बार फोन आने पर राहुल अपनी बुलेट बाइक से अखिल के घर पहुंचा। यहां उसने अपनी बाइक खड़ी की और कार से अखिल पटना और उनके परिजन को कार में बिठाकर लोटस गार्डन पहुंचा। यहां अखिल के रिश्तेदार की शादी थी। पार्किंग में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। पिता का आरोप है कि अखिल और सक्षम ने गोली मारकर हत्या की है। हत्या क्यों की गई इसकी जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। परिजनों ने बताया कि राहुल की पत्नी भावना की फरवरी माह में प्रसव के दौरान मौत हो गई थी। बताया कि उसकी दो साल की बेटी है। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र समेत अन्य परिजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

0% LikesVS
100% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.