• Tue. May 26th, 2026

बार एसोसिएशन ने दो अधिवक्ताओं को किया निष्कासित

ByVijay Singhal

Nov 19, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बार एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी पदभार ग्रहण करने के बाद लगातार कड़े फैसले ले रही है। बार एसोसिएशन के कार्यालय के एक हिस्से पर अवैध रूप से कब्जा करने के मामले में सचिव ने सोमवार को दो अधिवक्ताओं की बार सदस्यता स्थायी रूप से समाप्त कर उन्हें निष्कासित किया है। बार एसोसिएशन के सचिव एडवोकेट शिव कुमार लवानियां ने बताया कि अध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप शर्मा के निर्देश पर अधिवक्ता दलवीर सिंह और हेमलता चौधरी को 16 नवंबर को नोटिस दिया था। नोटिस में स्पष्ट कहा था कि उन्होंने बार एसोसिएशन कार्यालय के एक हिस्से पर कब्जा कर रखा है। इसे 24 घंटे के अंदर हटा लें, लेकिन दोनों अधिवक्ताओं ने बार के नोटिस को गंभीरता से नहीं लिया। इसी कारण दोनों की बार की सदस्यता स्थायी रूप से समाप्त कर निष्कासित कर दिया। बार सचिव ने बताया कि दोनों अधिवक्ताओं ने फर्जी तरीके से आवंटन पत्र तैयार कर बार ऑफिस के हिस्से पर कब्जा किया है। इसलिए उनके तथाकथित आवंटन को भी तत्काल प्रभाव से निरस्त किया गया है। इसके साथ ही मंगलवार सुबह 10 बजे तक बार के कार्यालय के हिस्से को खाली कर चाबी बार ऑफिस में न देने पर बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश प्रयागराज को कार्यवाही के लिए पत्र भेजा जाएगा और कब्जा हटाने के लिए कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.