हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बाजना में थाना नौहझील क्षेत्र के एक गांव में प्रेम संबंधों में प्रेमिका के लिए माता-पिता को छोड़ने का मामला प्रकाश में आया है। गांव में चर्चा है कि एक निराश्रित महिला जो कि 2 बच्चों की मां है उसका एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्यार इतना परवान चढ़ा कि पति की मौत के बाद महिला युवक के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। महिला और युवक के परिजनों ने दोनों को काफी समझाया लेकिन उन्होंने नहीं सुनी। परिजन दोनों को लेकर बाजना चौकी पहुंचे। महिला के न मानने पर युवक महिला और उसके दो बच्चों को लेकर चला गया। जब युवक लेकर गया तो युवक की बीमार मां व बुजुर्ग पिता ने हाथ के जोड़कर घर चलने की गुजारिश की लेकिन युवक अपनी प्रेमिका के साथ चला गया। इसके बाद युवक के माता पिता का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
