हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश शासन ने मुरादाबाद,आगरा,
प्रयागराज सहित कई जिलों के जिला अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। मथुरा के डीएम पुलकित खरे को हटाकर अब उनके स्थान पर मुरादाबाद के डीएम रहे शैलेंद्र सिंह को भेजा गया है। फिलहाल पुलकित खरे को वेटिंग में रखा गया है। डीएम पुलकित खरे को 2022 में 19 अगस्त को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बांके बिहारी मंदिर में हुए हादसे के बाद हटाए गए डीएम नवनीत चहल के स्थान पर एक महीने बाद 19 सितंबर को मथुरा का डीएम बनाकर भेजा गया। चार्ज लेने के साथ ही आइएएस अधिकारी पुलकित खरे ने अपने सख्त तेवर दिखाना शुरू कर दिया। जिसकी वजह से वह कई लोगों के आंखों की किरकरी बनने लगे। मथुरा के डीएम रहते हुए पुलकित खरे ने सबसे पहले कलेक्ट्रेट की सूरत बदली। उन्होंने कलेक्ट्रेट में सीसीटीवी कैमरे लगवाए तो पार्क आदि के अलावा पार्किंग को व्यवस्थित किया। इसके अलावा उन्होंने जर्जर हो चुके पुराने डीएम कार्यालय को सुधरवा कर नई पहचान दी। डीएम पुलकित खरे जहां अपनी कार्यशैली को लेकर सख्त थे वहीं वह शहर को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास करते रहते थे। पुलकित खरे ने शहर के भूतेश्वर तिराहा की तस्वीर बदल दी। इसके बाद वह स्टेट बैंक चौराहा का सौंदर्यीकरण समाज सेवियों के माध्यम से करा रहे थे। वहीं मथुरा वृंदावन नाम के अनुरूप हरा भरा दिखें इसके लिए उन्होंने मथुरा वृंदावन रोड को कदंब पथ और मथुरा गोवर्धन रोड को हरियाली युक्त बनाने की पहल शुरू की थी। वहीं प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए उन्होंने जिले के अधिकारियों को विद्यालय गोद दिलाए। इसके अलावा वह स्वयं गोद लिए स्कूल में जाते और बच्चों को पढ़ाते भी थे। मथुरा के नए जिलाधिकारी बनाए गए शैलेंद्र सिंह पूर्व में मथुरा में सिटी मजिस्ट्रेट रह चुके हैं। वर्तमान मे वह मुरादाबाद के जिलाधिकारी थे। शैलेंद्र सिंह अपने व्यवहार और कार्यशैली के कारण मथुरा में खासे लोकप्रिय हैं। सिटी मजिस्ट्रेट रहने के दौरान शैलेंद्र सिंह ने कई ऐसे काम किए जिससे उनकी यहां लोकप्रिय अधिकारी होने की क्षवि बन गई थी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
